Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ

प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र सौपें


Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में 24 कार्य दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ।

यह शिविर महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। समापन सत्र से पूर्व कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की रजिया बानो और गायत्री चौधरी ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सिखाईं। समापन पर प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे अब अपने दैनिक जीवन में अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। शिविर में उन्हें कई तरह की आत्मरक्षा की कलाएं सिखाई गई।

प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा दक्षता एवं क्षमता विकास के उद्देश्य से चलाया गया यह शिविर अपने उद्देश्य में पूर्ण सफल है। उन्होंने महिला सुरक्षा संबंधी ऐसी योजनाओं के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने छात्राओं को प्रमाण पत्र सौपे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति गुप्ता और डॉ. वंदना यादव ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d