Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार को एक कार्रवाई में अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को रोका गया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि 14 अक्टूबर को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक अवैध बजरी का ट्रैक्टर रिको एरिया में सिद्धार्थ होटल की तरफ से आ रहा है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को रोका, लेकिन चालक भाग गया। ट्रैक्टर की जांच करने पर पता चला कि उसमें अवैध बजरी भरी हुई थी। जब्त किए गए ट्रैक्टर की जानकारी के अनुसार, यह एक महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंता से क्या प्रभूलाल सैनी होंगे बीजेपी उम्मीदवार! जानिए बदलती समीकरणों का लेटेस्ट अपडेट


