50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग
Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर गोपीपुरा गांव के समीप बीते दिनों राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की एस्कॉर्ट कार की टक्कर से 5 वर्षीय बालक हिमांशु धाकड़ की हुई थी।
वहीं मौत के मामले में श्री धाकड़ महासभा ने ऊर्जा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। यहां बुधवार को गांव आए मंत्री को यह ज्ञापन दिया। ज्ञापन में महासभा ने बताया कि यह दुखद हादसा वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुआ, जिसके चलते मासूम बालक को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस त्रासदी से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हिमांशु परिवार में इकलौता पुत्र था। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि परिवार की स्थिति को देखते हुए, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर और प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह से चर्चा के बाद परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग रखी गई है।



