Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) टोंक के निर्वाचन बाद रिक्त रहे पदों पर बुधवार को मनोनयन किया गया।
टोंक में जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र कुर्मी की अध्यक्षता एवं जिला महिला संगठन मंत्री संगीता सिंह के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जिला मंत्री पद पर भंवर लाल वैष्णव, महिला मंत्री पद पर ममता शर्मा, उप सभाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, सचिव संस्कृत घनश्याम पारीक, सचिव महिला गुलाब मराठा, महिला शिक्षक पिंकी जैन, पंचायत शिक्षक विष्णु पाटीदार, संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश और सावित्री गौतम को मनोनीत किया गया।
अतिरिक्त जिला मंत्री लक्ष्मण लाल मीणा ने बताया की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, महिला सम्मेलन, जिला सम्मेलन की समीक्षा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अधिवेशन में दिए गए निर्देशों के बारें में जिला मंत्री वैष्णव ने विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता पर भी चर्चा हुई।
अजमेर संभाग मीडिया प्रभारी कालूराम माली ने बैठक को संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति के बारे में अवगत करवाया।



