Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पवित्र माह रमजान का तीसरा और अंतिम अशरा शुरू होने के साथ ही यह मुकद्दस महीना अपने आखिरी पड़ाव की ओर अग्रसर है।
समाज के प्रतिनिधि हारून अंसारी और मोहम्मद इदरीस ने बताया कि इस मौके पर समाज के लोगों द्वारा रोजेदारों को सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार कराया जा रहा है। सीआईएसएफ मस्जिद में बंटी नदीम रंगरेज और शाहरुख मोईन मंसूरी द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। यहां हाफिज कारी मुकीम रजा ने रमजान के अंतिम दस दिनों की फजीलत बताते हुए कहा कि 21, 23, 25, 27 और 29वीं शब ‘लैलातुल कद्र’ की पवित्र रातें होती हैं, जिनमें एकांत एतकाफ में बैठकर इबादत करनी चाहिए।



