Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार रात अम्बेडकर सर्कल और बाबा साहब की प्रतिमा के आसपास कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई की।
इसके बाद मंडल पर प्रवासी पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी व शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन सहित सभी कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाकर सजावट की गई। मंडल प्रवासी ने डॉ. अम्बेडकर जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम के संयोजक मुकेश मीणा, सह संयोजक नवरंग वर्मा, गौरव बैरवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरपी धाकड़, पार्षद छाया चौधरी, बंसी मेघवंशी, नवल चतुर्वेदी, यज्ञेश दाधीच, राजनीश दीपक, सोजी धाकड़, भरत वाल्मीकि, यादव राय बदलोटिया, मोहन बच्चेतिया, राजेश मल्होत्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



