Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरोडवेज बस स्टैंड परिसर के दोनों वाटर कूलर खराब

रोडवेज बस स्टैंड परिसर के दोनों वाटर कूलर खराब

रिपेयर कराकर शुरू करें तो मिलेगी राहत


Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में आने वाले यात्रियों को तेज गर्मी के बीच पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यहां सुलभ कांप्लेक्स के करीब लगे दो वाटर कूलर पिछले काफी समय से खराब है।

लिहाजा इन वाटर कूलर से गुनगुना पानी ही लोगों को मिल रहा है। लेकिन तेज गर्मी के बीच यह अपनी उपयोगी नहीं है। ऐसे में यात्रियों व आसपास के लोगों को पेयजल का प्रबंध अपने स्तर पर करना पड़ता है। यहां तक कि यात्रियों को महंगी पानी की बोतल खरीद कर अपना गला तर करना पड़ रहा है। जबकि एक पानी की बोतल 20 रुपए की मिलती है। वहीं तेज गर्मी में एक बोतल भी अपर्याप्त होती है। लोगों ने बताया कि परिसर के पास लगे दोनों वाटर कूलर खराब पड़े हैं। जिनकी टोंटियां लीकेज कर रही है। इसे पानी बहता रहता है। वही गंदगी भी जमा है। यदि इन वाटर कूलर को साफ कर और रिपेयर करा कर चालू किया जाए तो लोगों एवं यात्रियों को ठंडा पानी मिल सकेगा।

हालांकि रोडवेज बस स्टैंड कार्यालय पर पिछले दिनों भामाशाहों के सहयोग से एक वाटर कूलर लगाया गया। लेकिन यह कार्यालय परिसर में है। जिसकी जानकारी आम यात्रियों को नहीं होती है। वही कार्यालय बंद होने के बाद यात्री इस वाटर कूलर से पानी नहीं ले सकते हैं। लिहाजा यह दोनों वाटर कूलर पुनः चालू किए जाने चाहिए। नगर पालिका प्रशासन को बस यात्रियों व लोगों की सुविधा को लेकर इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d