Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsनिगम की लापरवाही बनी अन्नदाता के नुकसान की वजह

निगम की लापरवाही बनी अन्नदाता के नुकसान की वजह

हादसों में फसलें जलकर हो रही खाक


Jahazpur News 14 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्र के गांगीधला, मोतीपुरा, धुवांला, केशव विलाश और धांधोला सहित ग्रामीण इलाकों में बीते कुछ दिनों से किसानों की फसलें आग की चपेट में आ रही हैं।

वजह यह है कि बिजली लाइनों का मेंटेनेंस अभाव और लटकते हुए तार, जिनसे उठती चिंगारियां किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तारों की स्थिति बेहद खराब है। लूज कनेक्शन और अंडर स्पान की दूरी अधिक होने के चलते तार नीचे झूलते रहते हैं। तेज हवाओं के चलते ये तार एक-दूसरे से टकराते हैं, जिससे निकलने वाली चिंगारियां खेतों में आग लगा देती हैं। इससे किसानों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार बिजली निगम के अभियंताओं को शिकायतें दी गईं।

लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी अनदेखी का खामियाजा अब किसान भुगत रहे हैं। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि बिजली विभाग तत्काल इन लाइनों की मरम्मत कराए और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d