Friday, June 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअटल उद्यान में नहीं होगा पंचकल्याणक महोत्सव, स्थान परिवर्तन किया

अटल उद्यान में नहीं होगा पंचकल्याणक महोत्सव, स्थान परिवर्तन किया

जैन मुनि के निर्देश पर बदला आयोजन स्थल


Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के अटल उद्यान में पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर चल रहे विवाद पर विराम लगाते हुए जैन समाज ने मुनि के सानिध्य में निर्णय परिवर्तन है। जबकि इसे लेकर पालिका पार्षदों की सहमति और अनुमति मिली थी।

इसके बावजूद जैन मुनि प्रणीत सागर ने कहा कि जैन धर्म शांति का प्रतीक है और समाज की वजह से किसी को पीड़ा हो, यह धर्म के खिलाफ है। इसी के साथ महोत्सव अब अटल उद्यान के बजाय नए निर्धारित स्थान पर आयोजित होगा। बताया गया कि अब ऊंचा रोड स्थित (ज्योति कॉलोनी) एक खेत में यह आयोजन होगा। दिनेश जैन सर्राफ ने बताया कि समाज ने किसी को आहत न करने के उद्देश्य से स्थान परिवर्तन करने का फैसला लिया है। इससे पहले महाराज के सानिध्य में विनोद जैन, दिनेश जैन सर्राफ, पंकज जैन सर्राफ़, दिनेश जैन सहित लोगों ने नए स्थल का चयन किया और चंद्रप्रभु मंदिर पहुंचकर उक्त स्थान की पुष्टि की। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d