Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली माता मंदिर परिसर में नव वर्ष के मौके पर एक जनवरी को दोपहर 12 बजे आमसभा का आयोजन होगा।
इस सभा में स्थानीय विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके नरेश मीणा मुख्य रूप से शामिल होंगे और क्षेत्र के किसानों, समर्थकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार रात जयपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश मीणा ने की। नरेश समर्थक लोकेश धाकड़ ने बताया कि बैठक के दौरान आमसभा की रूपरेखा तैयार की गई और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई। यहां बैठक में कार्यकर्ताओं को, लोगों को आमसभा की जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



