(एक्सपर्ट व्यू)
Desk News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा समय में अत्यधिक तनाव, सामाजिक दूरी व गैजेट्स के अधिक उपयोग से मनोरोग दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। खासकर सोशल मीडिया के अधिक उपयोग से लोग मनोविकार के शिकार हो रहे हैं तथा उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है। नतीजन ऐसे लोग मनोरोग से ग्रसित हो रहे हैं। यह बात अनुभवी मनोचिकित्सक डॉ. शुभम झंवर ने दैनिक ब्यूरो साक्षात्कार के दौरान कहीं।
गौरतलब है कि डॉ. झंवर ने सवाई मानसिंह अस्पताल से एमबीबीएस की पढ़ाई की। उन्होंने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) से एमडी Psychiatry की व ईएसआईसी दिल्ली में भी अपनी सेवाए दे चुके है। वे फिलहाल ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल अलवर में कार्यरत है। वे हर माह में दो बार देवली के महेश नर्सिंग होम में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से मानसिक रोग काफी तेजी से बढ़े हैं। इसकी मुख्य वजह अत्यधिक तनाव, सामाजिक दूरी, सोशल मीडिया का अधिक उपयोग सामने आया है। इनमें आर्थिक तनाव ने लोगों को सर्वाधिक मनोरोग दिए हैं। तनाव सभी मनोरोग का मूल व अहम कारण है। तनाव से बॉडी हार्मोन्स डिस्टरबेंस होते हैं।

हैप्पीनेस हार्मोन्स होते हैं खत्म
तनाव से खासकर मन को खुश रखने वाले हार्मोन का स्त्राव कम हो जाता है। इन सभी कारणों की वजह से लोग अवसाद, शिजोफ्रेनिया, एंजायटी डिसऑर्डर, नशे की लत, सिरदर्द व गेमिंग डिसऑर्डर्स से ग्रसित हो रहे हैं। इसकी वजह से युवा अधिकतर एकाकी हो गए हैं। जिनमें नींद की कमी ज्यादा देखी जा रही है। वही इनसे संबंधित नए मनोविकार के रूप में गेमिंग डिसऑर्डर भी काफी तेजी से बड़ा है। लोग मोबाइल पर गेम खेलने के शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोगों को मनोचिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है, ताकि समय रहते डिसऑर्डर से बचा जा सके। इसके अलावा मनोरोग से बचने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की बात कही है। योग व व्यायाम को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त नींद व्यक्ति को मनोरोगों से बचाता है।

“हेल्दी डाइट अपनाए व नशे को कहे ना”
इसके अलावा हेल्दी डाइट, शराब, धूम्रपान व ड्रग छोड़ना भी कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा करता है। डॉ. झंवर ने विशेषकर खाली समय में ऐसा काम करने की बात कही। जिससे कि व्यक्ति का मन लगा रहे। वही जरूरत पड़ने पर मनोचिकित्सक की सलाह ले। उल्लेखनीय कि पिछले काफी दिनों से मनोरोग में इजाफा होता जा रहा है। डॉ. झंवर क्षेत्र के दूनी निवासी है, जिनकी माता अंजना झंवर व पिता गोविंद नारायण झंवर है। जबकि उनकी बहन शिप्रा झंवर दंत रोग विशेषज्ञ है।



