पांच मंत्रियों के नाम सुबह किए थे उजागर
Political News 30 दिसम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शनिवार सुबह से राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार को कई खबरे चली लेकिन इस बीच ” दैनिक ब्यूरो नेटवर्क” ने कुछ मंत्री बनने वाले विधायकों के नाम उजागर किए, उनमें बताए गए कई मंत्रियों को आज मंत्री मंडल में जगह मिली है।
सबसे पहले ” दैनिक ब्यूरो” ने सबसे चोंकाने वाले चेहरे में करणपुर से चुनाव लड़ने वाले सुरेंद्र पाल टीटी को मंत्री बनाने की खबर प्रकाशित की थी, वह पूरी तरह सत्य साबित हुई। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर राजभवन में काफी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रही। कई चर्चाएं भी चली। कुछेक के मंत्री बनने की संभावना थी, लेकिन बदलाव हो गया। ” दैनिक ब्यूरो” ने गजेंद्र सिंह खींवसर, मदन दिलावर को मंत्री बनाने की सूचना दी थी। सबसे अहम खबर करणपुर से चुनाव लड़ रहे सुरेंद्र पाल टीटी को भी मंत्री बनाने की सूचना ” दैनिक ब्यूरो” ने ही सबसे पहले दी थी, जो सत्य साबित हुई।
इसके अलावा मालपुरा से विधायक कन्हैयालाल चौधरी, हीरालाल नागर को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। ये सभी वह चेहरे है, जिनके बारे में समाचार प्रकाशित किया था।


