Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीश्याम परिवार संस्था की ओर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आगामी 31 दिसंबर को शहर में श्याम संकीर्तन होगा।
आयोजक सौरभ जिंदल ने बताया कि यह संकीर्तन शहर के हिंदुस्तान पैट्रोलियम पेट्रोल पंप परिसर में रात 8 बजे से शुरू होगा। इस बार भी नए वर्ष का स्वागत बाबा श्याम की भजन संध्या के साथ किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को पाश्चात्य तरीकों से जश्न मनाने से हटाकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप नववर्ष का स्वागत करने का संदेश देना है, ताकि युवाओं को आध्यात्म का महत्व समझ आ सके।


