Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceअधिवक्ताओं के धरने पर पहुंचे पुलिस उपअधीक्षक, समझाईश की

अधिवक्ताओं के धरने पर पहुंचे पुलिस उपअधीक्षक, समझाईश की

राज्य सरकार तक अधिवक्ताओं की मांग पहुंचाने का दिलाया भरोसा


Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एसीजेएम व एडीजी कोर्ट देवली में खोलने की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से न्यायिक कार्य के बहिष्कार पर चल रहे अधिवक्ताओं के अनशन पर मंगलवार शाम पुलिस उपअधीक्षक राम सिंह पहुंचे। जिन्होंने इत्मीनान के साथ बैठकर अधिवक्ताओं के साथ बातचीत की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवली उपअधीक्षक रामसिंह अधिवक्ताओं के धरने पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि वह उनकी मांग जानने आए हैं। जिसे वे अपने उच्च अधिकारियों के माध्यम से राज्य सरकार तक भिजवाएंगे। लेकिन उनका कहना है कि अधिवक्ता अपने कम पर लौटे तथा लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करें। इस दौरान अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ ने कहा कि वे जायज मांग के लिए अधिवक्ताओं के साथ न्यायिक कार्य के बहिष्कार एवं क्रमिक भूख हड़ताल पर है। अधिवक्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपनी मांग कर रहे हैं और किसी तरह का कानून नहीं तोड़ रहे हैं। अधिवक्ताओं की केवल यह मांग है कि दोनों कोर्ट देवली में खोले जाए, ताकि आसपास की हजारों लोगों को सुलभ न्याय मिल सके। इस दौरान अधिवक्ता संघ ने पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौपा और राज्य सरकार तक अपनी मांग प्रेषित करने की बात कही।

पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह का कहना है कि वह अधिवक्ताओं के धरने पर पहुंचे थे। उन्होंने ज्ञापन सौपा है। वह पुलिस अधीक्षक के जरिए राज्य सरकार को यह मांग पहुंचाएंगे। उल्लेखनीय है कि गत 10 दिनों से देवली के अधिवक्ता दोनों न्यायालय खोलने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन व न्यायिक कार्य के बहिष्कार पर है। इसी तरह 10 दिनों से कोर्ट के स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट व डीड राइटर ने भी अपना काम बंद कर अधिवक्ताओं को समर्थन दिया है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि इससे पहले सोमवार को समीप के केकड़ी जिले में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी देवली से गए अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर दोनों कोर्ट देवली में खोलने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d