Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsसमापन : शिविर में 145 वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बने

समापन : शिविर में 145 वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बने


Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड बुकिंग पर चल रहे दो दिवसीय बस रियायती स्मार्ट कार्ड शिविर का मंगलवार शाम समापन हुआ।

जनसेवा समिति के अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि बस यात्रा स्मार्ट कार्ड केम्प का बूंदी डिपो मैनेजर सुनीता जैन की मौजूदगी में समापन हुआ। यहां केम्प में 145 वरिष्ठ नागरिको द्वारा रियायती बस यात्रा कार्ड बनाए गए। इस कार्ड से उन्हें यात्रा में 50 प्रतिशत रियायत मिल सकेगी। इस दौरान जनसेवा समिति के घीसालाल रेलर एवं नवल किशोर मंगल द्वारा सुनीता जैन का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। इसी तरह राकेश शर्मा का भी उनकी सेवाओं के लिए दुप्पट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान सत्यनारायण गोयल, राजेन्द्र जिन्दल, महावीर कुमार जैन, कन्हैयालाल लूनीवाल, दिनेश गोयल, अशोक विजय, प्रहलाद शर्मा, नाथूलाल वैष्णव आदि मौजूद थे। जिन्होंने स्टाफ के साथ स्मार्ट कार्ड शिविर में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d