हर साल की परंपरा इस बार भी कायम
Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री गणेश विसर्जन एवं अनंत चतुर्दशी के मौके पर 25 सितंबर को शहर के बोयड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में 7वें विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसमें मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु एवं आमजन भगवान गणेश की प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे।
आयोजक पूर्व सरपंच गावड़ी एवं होटल द्वारका पैलेस संचालक बजरंगलाल धाकड़ ने बताया कि भगवान गणेश जी की प्रेरणा व उनकी कृपा से करीब 10 हजार से अधिक लोगों के लिए प्रसादी तैयार की जा रही है। भंडारा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से शुरू होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को प्रसादी कराई जाएगी। श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के साथ प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। उनके अनुसार बोयड़ा गणेश मंदिर परिसर में हर वर्ष अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गजानन की प्रसादी ग्रहण करते हैं। भंडारे को लेकर तैयारी शुरू की जा रही है।



