Thursday, September 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली पंचायत समिति: एक से 25 वार्डों का नया ढांचा तैयार, जानें...

देवली पंचायत समिति: एक से 25 वार्डों का नया ढांचा तैयार, जानें अपने वार्ड और क्षेत्र की पूरी स्थिति


Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायती राज चुनाव व परिसीमन प्रक्रिया के तहत उपखण्ड अधिकारी एवं जिला कलेक्टर टोंक द्वारा देवली पंचायत समिति के पुनर्गठन का अधिकृत प्रारूप जारी कर दिया गया है। कुल एक लाख,70 हजार 613 की आबादी वाली इस पंचायत समिति को कुल 25 निर्वाचन क्षेत्रों यानी वार्डों में विभाजित किया गया है। जारी सूची के अनुसार सभी 25 वार्डों में शामिल ग्राम पंचायतों और उनके गांवों का विवरण इस प्रकार है।

वार्ड संख्या 1

इस निर्वाचन क्षेत्र में हिसामपुर एवं रतनपुरा ग्राम पंचायत के गांवों को शामिल किया गया है। हिसामपुर पंचायत से हिसामपुर, अलेक्जेण्डरपुरा, मानपुरा, धती, तितरियाँ व रघुनाथपुरा गांव शामिल हैं, जबकि रतनपुरा पंचायत क्षेत्र से रतनपुरा के साथ सुजानपुरा गै.आ., शंकरवाड़ा गै.आ., श्रीमानसिंहपुरा गै.आ. और नयावास गै.आ. को जोड़ा गया है। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 6,305 है। वार्ड संख्या 2 का गठन पूर्ण रूप से नासिरदा ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत किया गया है। इसमें नासिरदा और गोपालपुरा गांव शामिल किए गए हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र की कुल आबादी 7,809 दर्ज की गई है। इसी तरह वार्ड 3 के इस वार्ड के अंतर्गत थांवला एवं मालेडा ग्राम पंचायतों के क्षेत्र को शामिल किया गया है। थांवला पंचायत से थांवला, भंवरथला, सरसड़ी, बनेडिया खुर्द और साण्डला गांव आते हैं, वहीं मालेडा ग्राम पंचायत से मुख्य मालेडा गांव को जोड़ा गया है। इस क्षेत्र की कुल आबादी 6,360 है।

वार्ड संख्या 4

वार्ड संख्या 4 में बीजवाड़ तथा रामथला ग्राम पंचायत के गांव शामिल हैं। बीजवाड़ पंचायत क्षेत्र से बीजवाड़, संग्रामपुरा, कान्तिचंद्रपुरा, श्रीनगर, भगवानपुरा और अरनिया शामिल हैं, जबकि रामथला पंचायत से बडला व रामथला गांव इस वार्ड का हिस्सा बनाए गए हैं। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 6,460 निर्धारित है।

वार्ड संख्या 5

इस निर्वाचन क्षेत्र का दायरा चार ग्राम पंचायतों तक फैला है, जिसमें कुल 6,467 की जनसंख्या शामिल है। इसमें मालेडा पंचायत से डाबरखुर्द, डाबरकलां पंचायत से मुख्य डाबरकलां, थांवला पंचायत से दलवासा व गोविन्दपुरा तथा कासीर पंचायत से देवपुरा गांव को इस वार्ड में सम्मिलित किया गया है।

वार्ड संख्या 6

वार्ड 6 के तहत कासीर और गांवड़ी ग्राम पंचायत के कई गांवों को शामिल किया गया है। कासीर पंचायत से कासीर, इन्द्रपुरा, दूदावास, कुन्देडा, बास जोधा और छातडी शामिल हैं। गांवड़ी पंचायत से गांवड़ी, कालानाडा, खेडा गांवडी, सीतारामपुरा, भीवडावास, रूपारेल, रावता और रघुनाथपुरा को मिलाकर इस वार्ड का गठन किया गया है। इस वार्ड की आबादी 6,835 है।

वार्ड संख्या 7

इस वार्ड में पनवाड़, सांवतगढ़ और चांदली ग्राम पंचायतों का भूभाग आता है। इसमें पनवाड़ पंचायत से पनवाड़ व नृसिंहपुरा, सांवतगढ़ पंचायत से सांवतगढ़ तथा चांदली पंचायत से नयागांव धाकडियावास गांव शामिल है। इस निर्वाचन क्षेत्र की कुल जनसंख्या 6,421 है।

वार्ड संख्या 8

वार्ड संख्या 8 में सिरोही, नयागांव और पनवाड़ ग्राम पंचायत के गांव शामिल किए गए हैं। सिरोही पंचायत से गोपीपुरा, सिरोही, सेन्दियावास और शारदडा गांव आते हैं। नयागांव पंचायत से नयागांव, लाखोलाई, सतवाड़ा व कुशालपुरा तथा पनवाड़ पंचायत से बासलक्ष्मणा गांव को इसमें जोड़ा गया है। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 6,506 है।

वार्ड संख्या 9

इस वार्ड में राजमहल, बीसलपुर, देईखेड़ा और गांवड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र शामिल हैं। इसमें राजमहल से मुख्य राजमहल गांव, बीसलपुर से बीसलपुर गांव, देईखेड़ा पंचायत से देईखेड़ा व रावता माताजी तथा गांवड़ी पंचायत से ककोड़िया गांव को शामिल किया गया है। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 8,976 है।

वार्ड संख्या 10

वार्ड 10 के अंतर्गत निवारिया और पोल्याड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र आते हैं। निवारिया पंचायत से निवारिया, संग्रामपुरा, कंवरपुरा, बालापुरा, श्रीनगर, भीमपुरा और महाराजपुरा गांव हैं। पोल्याड़ा पंचायत से पोल्याड़ा, धांधोली और पोल्याडी गांव को शामिल किया गया है। इस क्षेत्र की कुल आबादी 6,963 है।

वार्ड संख्या 11

इस वार्ड का गठन चांदली, सांवतगढ़ और नयागांव ग्राम पंचायतों के गांवों को मिलाकर किया गया है। चांदली पंचायत से चांदली, चांदली की झोपडियां व ऊथरणा गांव शामिल हैं। सांवतगढ़ पंचायत से रतनपुरा व दांता तथा नयागांव पंचायत से नयागांव, कल्याणपुरा, बिशनपुरा, गोपालपुरा और बेनपा गांव इसमें जोड़े गए हैं। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 8,108 है।

वार्ड संख्या 12

वार्ड संख्या 12 में संथली, बंथली और पोल्याड़ा ग्राम पंचायत के गांव शामिल हैं। संथली पंचायत से संथली, गांधीग्राम और आकोडिया गांव आते हैं। बंथली पंचायत से बालापुरा, विजयगढ़ व बंथली तथा पोल्याड़ा पंचायत से मुण्डिया खुर्द को इस वार्ड में रखा गया है। इस वार्ड की कुल आबादी 8,106 दर्ज है।

वार्ड संख्या 13

इस निर्वाचन क्षेत्र में सरोली और जूनिया ग्राम पंचायतों के क्षेत्र आते हैं। सरोली पंचायत से जलसीना व सरोली गांव शामिल हैं, जबकि जूनिया पंचायत से सरकावास और जूनिया गांव को जोड़कर इस वार्ड का गठन किया गया है। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 5,733 है।

वार्ड संख्या 14

वार्ड संख्या 14 पूर्ण रूप से देवड़ावास ग्राम पंचायत के दायरे में आता है। इसमें जलेरी, देवड़ावास, जगत्या, करेड़ा देवपुरा, नोन्दपुरा और आमली गांव शामिल किए गए हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र की कुल जनसंख्या 6,041 निर्धारित है।

वार्ड संख्या 15

इस वार्ड में गैरोली एवं मुगलाना ग्राम पंचायत के गांवों को शामिल किया गया है। गैरोली पंचायत क्षेत्र से गैरोली, भरना, कंवरपुरा और बांस खेडिया आते हैं। मुगलाना पंचायत से मुगलानी, मुगलाना तथा नयागांव डिगारिया गांव को इसमें शामिल किया गया है। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 5,782 है।

वार्ड संख्या 16

वार्ड संख्या 16 में चांदसिंहपुरा, टोकरावास और खवासपुरा ग्राम पंचायतों के गांव जुड़े हैं। चांदसिंहपुरा पंचायत से चांदसिंहपुरा, हनुमानपुरा, नयागांव गोठड़ा और ज्योतिपुरा गांव आते हैं। टोकरावास पंचायत से संग्रामगंज, टोकरावास बून्दी, टोकरावास उनियारा, खरोई व चकआवां गै.आ. तथा खवासपुरा पंचायत से गुलाबपुरा गांव को इसमें शामिल किया गया है। कुल आबादी 6,926 है।

वार्ड संख्या 17

इस वार्ड में आवां, खवासपुरा और सीतापुरा ग्राम पंचायत के गांव शामिल हैं। आवां पंचायत से मुख्य आवां गांव, खवासपुरा पंचायत से खवासपुरा, फतेहपुरा, चकआनंदपुरा, राजेन्द्रपुरा गै.आ. व ढिकला गांव तथा सीतापुरा पंचायत से सरदारपुरा गांव को वार्ड 17 में रखा गया है। इस वार्ड की कुल आबादी 8,694 है।

वार्ड संख्या 18

वार्ड संख्या 18 में राजकोट, टोडा का गोठड़ा और सीतापुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांव शामिल किए गए हैं। राजकोट पंचायत से सुजानपुरा, राजकोट व राजनग़र गांव आते हैं। टोडा का गोठड़ा पंचायत से लक्ष्मीपुरा, टोडा का गोठड़ा व धन्ना का झोपड़ा तथा सीतापुरा पंचायत से सीतापुरा व धारोला गांव इसमें शामिल हैं। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 7,583 है।

वार्ड संख्या 19

इस निर्वाचन क्षेत्र में कनवाड़ा और बडोली ग्राम पंचायतों का क्षेत्र शामिल है। कनवाडा पंचायत से कनवाडा और रामपुरा गांव तथा बडोली पंचायत से बडोली, भाणोली, बाजोली और संग्रामपुरा गांव को मिलाकर यह वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 5,592 है।

वार्ड संख्या 20

वार्ड संख्या 20 में बालून्दा और गुराई ग्राम पंचायतों के गांवों को शामिल किया गया है। बालून्दा पंचायत से बालून्दा, खेडा बालाजी, सुखपुरा और बालागढ़ गांव आते हैं। गुराई ग्राम पंचायत से गुराई और जेल गांव को इसमें शामिल किया गया है। इस निर्वाचन क्षेत्र की कुल आबादी 5,237 है।

वार्ड संख्या 21

इस वार्ड में ठिकरियाकलां, चंदवाड़ और बालून्दा ग्राम पंचायत के गांव आते हैं। ठिकरियाकलां पंचायत से ठिकरियाखुर्द गै.आ., स्यावता, ठिकरियाकलां, आकोडिया व कल्याणपुरा गांव हैं। चंदवाड़ पंचायत से लक्ष्मीपुरा, रंगविलास, चंदवाड़ व रामनगर तथा बालून्दा पंचायत से सतवाड़ा गांव को इसमें शामिल किया गया है। इस वार्ड की आबादी 7,157 है।

वार्ड संख्या 22

वार्ड संख्या 22 में घाड़ और धुवाखुर्द ग्राम पंचायत के गांव शामिल हैं। घाड़ पंचायत से मुख्य घाड़ गांव तथा धुवाखुर्द पंचायत से डाटून्दा, धुवाखुर्द और दौलतपुरा गांव को जोड़कर यह वार्ड बनाया गया है। इस निर्वाचन क्षेत्र की कुल जनसंख्या 6,837 है।

वार्ड संख्या 23

वार्ड 23 का गठन पूर्ण रूप से धुवाकलां ग्राम पंचायत के गांवों को मिलाकर किया गया है। इसमें धुवाकलां, किशनपुरा, इकबालगंज, हाड़ोती, कंवरपुरा, इन्दौदा और कलंदरपुरा गांव शामिल किए गए हैं। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 5,370 दर्ज है।

वार्ड संख्या 24

इस वार्ड के अंतर्गत चारनेट, रामसागर और जगन्नाथपुरा ग्राम पंचायत क्षेत्र शामिल हैं। चारनेट पंचायत से केदारा, कोटड़ा, चारनेट, बेहलडी व गेरोटी गांव हैं। रामसागर पंचायत से महाराज कंवरपुरा, हरिपुरा, फूलसागर, रामसागर, हीरापुरा व बहादुरगंज गै.आ. तथा जगन्नाथपुरा पंचायत से स्यालसुखपुरा गांव शामिल है। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 5,895 है।

वार्ड संख्या 25

अंतिम वार्ड संख्या 25 में जगन्नाथपुरा, नगरफोर्ट और रामसागर ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांव सम्मिलित हैं। जगन्नाथपुरा पंचायत से जगन्नाथपुरा, मुचकुंदपुरा, जालिमगंज, संग्रामपुरा, सारंगपुरा, गोरधनपुरा व रघुराजपुरा गांव आते हैं। नगरफोर्ट पंचायत से उदयपुरिया व नगरफोर्ट कस्बा तथा रामसागर पंचायत से गेरोटा गांव को इसमें शामिल किया गया है। इस वार्ड की कुल जनसंख्या 8,450 है। इस प्रकार देवली पंचायत समिति के कुल 25 वार्डों में 1,70,613 की आबादी का पुनर्गठन गया है। बता दें कि इस एसटी पुरुष प्रधान सीट आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here