विज़न आयुर्वेद चिकित्सालय में मनाया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को विज़न आयुर्वेद चिकित्सालय देवली में जन-जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रसार को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। समारोह का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि पूजन व दीप प्रज्वलन से हुआ।


इस दौरान निदेशक कपिल सिंहल, प्राचार्य लालाराम, चिकित्सालय प्रभारी वैद्य राजेश शर्मा एवं शिक्षकों ने आयुर्वेद को केवल रोगोपचार न मानकर स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की रोकथाम तथा संतुलित जीवनशैली का समग्र विज्ञान बताया। अनसूया शर्मा ने आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित करते हुए कविता का पठन किया। आयुष विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाते हुए औषधीय महत्व के तुलसी एवं करी पत्ता के गमले विशिष्ट अतिथियों व गणमान्य व्यक्तियों को भेंट कर इनके दैनिक जीवन में महत्व का संदेश दिया।
संस्थान के वनौषधि उद्यान में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा औषधीय पौधों का रोपण कर आयुर्वेद की वनौषधि परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


