Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद आयोजित आवाम की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा की गई।

इस 18 सदस्यीय कमेटी में सदर (अध्यक्ष) की जिम्मेदारी के लिए अब्दुल खालिक अब्बासी को निर्विरोध चुना गया है। कमेटी के अन्य सदस्यों में पपिन कुरैशी, वहीद कुरैशी, रफीक खान, जॉनी बिसायती, नावेद लोहार, नाहिर लोहार, जावेद मंसूरी, जब्बार मंसूरी, इशाक मंसूरी, आसिफ़ अब्बासी, शाहरुख शाह, नाज़ू शौर्गर, आरिफ रंगरेज, खालिद रंगरेज, मो इमरान पठान और फ़जरू राइन को शामिल किया गया है। नवनियुक्त सदर और कमेटी के सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए रहेगा। मस्जिद कमेटी के प्रवक्ता आसिफ़ अब्बासी ने बताया कि आगामी बैठक में सभी सदस्यों को उनके पदों और जिम्मेदारियों का आवंटन किया जाएगा।



