Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजलसंकट : ग्रामीणों ने नियमित जल आपूर्ति की मांग की

जलसंकट : ग्रामीणों ने नियमित जल आपूर्ति की मांग की


Deoli News 19 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप तहसील नासिरदा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ढाणी भगवानपुरा मालेडा में इन दिनों ग्रामीणों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है।

जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल योजना’ से जुड़ी इस ढाणी में पिछले एक सप्ताह से ठेकेदार द्वारा नियमित पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी के दौर में पानी की किल्लत से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीण महादेव कुमावत, रामप्रसाद, गणेश कुमावत, श्रवण कुमावत, गिरिराज, हेमराज मीणा, श्योजी गुर्जर और देवीलाल ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों अवगत कराने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार द्वारा नियुक्त संविदा कर्मचारी अपनी इच्छानुसार पानी का वितरण करते हैं, जिससे वितरण प्रणाली पूरी तरह अनियमित हो गई है। क्षेत्रवासियों ने ताया कि जब भी इस विषय की उच्च स्तर पर शिकायत की जाती है, तो कुछ समय के लिए आपूर्ति सुचारू कर दी जाती है, लेकिन थोड़े दिनों बाद स्थिति फिर से जस की तस हो जाती है।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d