Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा देवली की ओर से देवली में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर समरसता दिवस मनाया जाएगा।
यह आयोजन उपशाखा स्तर पर अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन देवली में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 9 बजे से निर्धारित किया गया है। जहां मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश माहेश्वरी और दिनेश सिंह नरुका होंगे। यह आयोजन प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार किया जा रहा है और डॉ. अम्बेडकर के योगदान और विचारों को मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर एक प्रमुख भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे।



