Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsश्रीहनुमान जन्मोत्सव को लेकर आयोजित हुई भव्य शोभायात्रा

श्रीहनुमान जन्मोत्सव को लेकर आयोजित हुई भव्य शोभायात्रा

महाकाल की सवारी और अखाड़ा रहा आकर्षण का केंद्र


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के विभिन्न श्री हनुमान मंदिरों में शनिवार को श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वही जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को बावड़ी बालाजी मंदिर के बालाजी सेवा मंडल की ओर से देवली में शोभायात्रा निकाली गई।

इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना के बाद शहर के बावड़ी बालाजी से शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें हनुमान भक्त नाचते गाते हुए चल रहे थे। भगवान राम एवं हनुमान के विभिन्न भजनों पर श्रद्धालुओं में नृत्य किया। विशेषकर शोभायात्रा में महाकाल की सवारी एवं अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में कई प्रमुख स्थानों पर अखाड़ा के सदस्यों ने विभिन्न साहसिक करतब दिखाएं।

Oplus_131072

शोभायात्रा के मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। यात्रा पुलिस थाना, छतरी चौराहा, अग्रसेन बाजार, ममता सर्कल, चर्च रोड, विवेकानंद कॉलोनी होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान राम भक्त हनुमान के जयकारों से शहर गूंज उठा। इससे पहले यहां बस स्टैंड के पास महाकाल की झांकी और अखाड़ाबाजों ने करतब दिखाए। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की झांकी भी साथ चल रही थी। वही रात 9 बजे से मंदिर परिसर में भजन गायक अनुराधा योगी एवं ओम धर्मावत में विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी।

सेवा मंडल में रामअवतार साहू, अरुण सिंहल, सुरेश साहू, दिनेश पांचाल, संजय, अनिल शर्मा, मुकेश साहू, दिलीप लक्षकार समेत सहयोग कर रहे हैं। देर रात तक भगवान श्री राम एवं हनुमान के भजन गूंजते रहे। इधर, शनिवार शाम 4 बजे से बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में 9 वे विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसे लेकर वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। हर बार इस भंडारे में हजारों लोग प्रसादी ग्रहण करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d