Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमहात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई, जीवनी पर प्रकाश डाला

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई, जीवनी पर प्रकाश डाला


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता और शिक्षण सामग्री वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक महावीर प्रसाद माली ने बताया कि जयंती माली समाज धर्मशाला में मनाई गई, जहां समाज के लोग एकत्रित हुए और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिशंकर सैनी समाजसेवी कार्यकर्ता और सूरजमल माली ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली का माला पहनाकर स्वागत किया।

Oplus_131072

यहां सूरजमल ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला और हरिशंकर सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के संघर्षों और विचारों पर चर्चा की। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया और बच्चों को भामाशाहों से मिली राशि से शिक्षण सामग्री वितरित की गई, जिसमें नोटबुक, पेन, पेंसिल और रबर दिया गया। कार्यक्रम में प्रभु बडेरा, रामरतन पारोल्या, सत्यनारायण माली उपसरपंच, महावीर प्रसाद माली, नंदकिशोर माली, बद्री माली, हनुमान माली, गणेश माली, पारस माली, चांदमल माली सहित उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d