Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजेल प्रहरी भर्ती परीक्षा को लेकर देवली बस स्टैंड पर रही भीड़

जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा को लेकर देवली बस स्टैंड पर रही भीड़


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को आयोजित हो रही जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर शुक्रवार रात देवली बस स्टैंड परिसर में परीक्षार्थियों की खासी भीड़ रही।

इस दौरान परीक्षार्थियों के अलावा अन्य यात्रियों को भी भीड़ की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि टोंक जिला मुख्यालय एवं निवाई पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है। यह परीक्षा दो पारी में आयोजित की जा रही है। इसमें 16 हजार 32 अभ्यर्थियों का नामांकन है। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर से ही परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए देवली बस स्टैंड पर सैकड़ों परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी। यह स्थिति शुक्रवार रात ज्यादा बढ़ गई।

बस स्टैंड पहुंचने वाली बसों के आने से पहले परीक्षार्थी खड़े हो गए। लिहाजा अन्य यात्रियों को भी परेशानी हुई। भीड़ इतनी थी कि देवली उतरने वाले यात्रियों को तो बहुत परेशानी हुई। उल्लेखनीय है कि परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा है। इसके चलते बसों में सर्वाधिक भीड़ रही। हालांकि कई परीक्षार्थी अपने स्तर पर भी केंद्र पहुंचे। अधिक भीड़ से बसों में अव्यवस्थाएं रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d