Desk News 11 अप्रेल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को करनाणी फार्म हाऊस पर दैनिक समाचार पत्र ‘सच्चा सागर’ के जयपुर संस्करण का विमोचन किया।

इस दौरान अतिथियों ने टोंक संस्करण का अवलोकन करते हुए समाचार पत्र के उप संपादक भावेश करनाणी को बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि इस दौर में पीत पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना एक चुनौती है। जिस पर पत्रकारों को खरा उतरना होगा। उन्होने सच्चा सागर समाचार पत्र के उप सम्पादक को पीत पत्रकारिता से परे हटकर कार्य करने की बात कही। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने टोंक के साथ-साथ जयपुर संस्करण के लिए बधाई दी।
टोंक संस्करण के ब्यूरों चीफ नीरज कुमार राजोरिया, भाजपा नेता पं. रमाकान्त शर्मा, अंकुर गुप्ता, बद्री विजय, विजय मनोहरिया, रामबिलास बलाई, लोकेश बैरवा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।
आज की खबर पढक़र दी बधाई
दैनिक सच्चा सागर के मुख्य पृष्ट पर ‘आज जनता को समर्पित होगा हर सुविधायुक्त सामुदायिक भवन’ प्रकाशित खबर को पूरा पढ़ा एवं खबर लेखनी पर बधाई दी। उन्होनें कहा कि पाठक खबर का शीर्षक पढ़ते ही सम्पूर्ण खबर को पढ़े, तभी समाचार पत्र का प्रकाशन सार्थक है।



