Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskलाइब्रेरी में 2 कूलर देने की घोषणा की

लाइब्रेरी में 2 कूलर देने की घोषणा की


Deoli News 11 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज विकास समिति देवली की आयोजित साधारण सभा में समाज के अंबालाल मौर्य ने अध्यक्षता की।

समिति अध्यक्ष मोहन लाल ठागरिया ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में गर्मी के चलते पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। गर्मी की अधिकता को देखकर व विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक ऑफिसर गोपाल लाल दबकिया ने 26 हजार रुपए की लागत के दो कूलर देने की घोषणा की। इस दौरान समिति कोषाध्यक्ष रामस्वरूप गोखरीवाल, महामंत्री बिहारी लाल जग्रवाल, शहर अध्यक्ष यादव राय बदलोटिया, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र कुमार कांसोटिया, पप्पूलाल वर्मा प्रकाशचन्द, चौथमल करावलिया, नरेश ठागरिया, मोहनलाल बछेतिया, चंद्रपाल ठागरिया, प्रेमचंद तुनगरिया लेखराज, मनीष मोरलिया आदि उपस्थित थे। समाज के लोगों ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d