Deoli News 11 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर स्थित स्वस्ति धाम की प्रणेता व आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी 12 अप्रैल सुबह 6:15 बजे देवली से केकड़ी की ओर विहार करेंगी।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि यह विहार पुराने कोटा रोड नेगड़िया मार्ग से होगा। इस दौरान सुबह 9:30 बजे आर्यिका की नेगडिया गांव में आहारचर्या होगी। वही शाम 4 बजे वे नेगड़िया से विहार होकर कल्याणपुरा सरकारी स्कूल पहुंचेंगी। जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। इस तरह अलग-अलग दिन विहार करते हुए 15 अप्रैल को आर्यिका नाईखेड़ा से सुबह 6:15 बजे केकड़ी की ओर विहार करेगी। केकड़ी में यह मंगल प्रवेश सावर रोड चौराहा पर होगा। इसके बाद माताजी नेमिनाथ मंदिर में प्रवेश कर प्रवचन करेगी।



