Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार

अवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार


Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार देवली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।

वृत्ताधिकारी हेमराज के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर ने दो टीमों का गठन किया था। गश्त के दौरान इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। पुलिस जाप्ते को देखकर दोनों ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहे। थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने बिना वैध रॉयल्टी और लाइसेंस के बजरी ले जा रहे इन वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है और फरार चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Oplus_16908288

कार्रवाई टीम में एएसआई सीताराम गुर्जर, एएसआई दिलीप सिंह सहित पुलिसकर्मी दिनेश, बजरंग लाल, प्रेमराज और प्रभुलाल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d