Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsअस्पताल में एनेस्थीसिया की कमी, थमे ऑपरेशन

अस्पताल में एनेस्थीसिया की कमी, थमे ऑपरेशन


Jahazpur News 9 सितंबर (आज़ाद नेब) निश्चेतन विशेषज्ञ (एनेस्थीसिया) की कमी के चलते चिकित्सालय के ऑपरेशन थिएटर में रखी लाखों रुपए की मशीनरी धूल खा रही है। जहाजपुर चिकित्सालय में कार्यरत आंखों, हड्डियों, सिजेरियन विशेषज्ञों का कहना है कि एनेस्थीसिया के अभाव में ओटी चालू नहीं हो पा रही है।

लिहाजा मरीजों का प्राथमिक उपचार कर ऑपरेशन के लिए बाहर भेजना पड़ रहा है। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में रखी लाखों रुपए की मशीनरी धूल खा रही है। निश्चेतन विशेषज्ञ होने से महिलाओं की डिलीवरी, आंखों के सभी तरह के ऑपरेशन, हादसों में शिकार हुए मरीजों के हड्डियों से संबंधित ऑपरेशन इसी अस्पताल में होना संभव है। विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि एनेस्थीसिया की कमी के लिए चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने जल्द ही एनेस्थीसिया विशेषज्ञ पद को भरने का आश्वासन दिया है। सीएमएचओ डॉ. विष्णु दयाल मीणा का कहना कि शाहपुरा जिले में एक भी एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं है। इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार को विभागीय सुचना दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d