Deoli News 9 सितंबर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग जयपुर ने सोमवार को टोंक समेत 8 अन्य जिलों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने बताया कि अभी मानसून ” डिप्रेशन” की स्थिति में पश्चिमी- पूर्वी राजस्थान के टोंक, बूंदी, अजमेर, बारा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व सवाईमाधोपुर जिलों के ऊपर आच्छादित है। इसे अगले कुछ घण्टों में उक्त जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की या मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।


