Sunday, September 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सजाई पोषण रंगोली, संतुलित आहार का संदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सजाई पोषण रंगोली, संतुलित आहार का संदेश


Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी नगर पालिका सभागार में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा एवं पोषण अभियान में कार्यकर्ताओं ने आकर्षक पोषण रंगोली व थाली सजाकर संतुलित आहार का संदेश दिया।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्ष अर्चना चोपदार ने कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जाट ने बच्चों के पोषण व टीकाकरण पर जोर दिया। महिला पर्यवेक्षक चंद्रकांता पारीक ने गर्भावस्था, प्रसव बाद की सावधानियों व कुपोषण से बचाव की जानकारी दी, वहीं कार्यकर्ता लीला शर्मा ने भी पोषण व टीकाकरण का महत्व बताया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ता ललिता शर्मा, आशा सेन, बाला सेन, अरुण गुगलिया सहित सहायिकाएं व आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं। इस मौके पर पार्षद विष्णु तिवारी, राकेश भील, श्याम राजोरा, रामूदेवी माली और योगेंद्र चौपदार भी उपस्थित थे।

बकरियां चराने गई युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here