क्षतिग्रस्त कोटा रोड पर प्रतिदिन की समस्या, घंटों लग रहा है वाहनों का लंबा जाम
Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से कोटा जाने वाली मुख्य सड़क खासकर होटल जोधाणा के पास से ठेठ चिंताहरण बालाजी मंदिर तक, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यहाँ बने विशालकाय गड्ढे वाहन चालकों के लिए एक बड़ा खतरा बन गए हैं।
इन गड्ढों का आकार इतना बड़ा है कि एक पूरी कार इनमें समा सकती है। बारिश के कारण इनमें पानी भर जाता है, जिससे इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इन गड्ढों से अब ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हो गई है। पिछले कई दिनों से, दिन में कई बार घंटों तक लंबा जाम लग रहा है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भारी वाहनों के कारण जाम और भी बढ़ जाता है। कई मर्तबा हनुमान नगर पुलिस को घंटे मशक्कत करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या की शिकायत प्रशासन से की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो यह समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। इससे पहले बाईपास पर ही होटल नाना से लेकर होटल शिव शक्ति तक की समूची सड़क बेहद क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिस पर दिन में कई बार वाहन फंस रहे हैं।

रात की खामोशी में अचानक ढह गई चार मंजिला इमारत, फिर मची चीख पुकार


