Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज द्वारा दशलक्षण पर्व के दौरान 100 से अधिक त्यागी वृतियों द्वारा 3, 5, 7, 10, 16 और 32 निरंतर उपवास किए जा रहे हैं। इन उपासकों का सम्मान किया जाएगा।
अग्रवाल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष बंसीलाल जैन व चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल जैन ने बताया कि इसे लेकर 7 सितंबर को सुबह 8 बजे पार्श्वनाथ धर्मशाला में महापारणा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री चंद्रप्रभु नवयुवक मंडल के महामंत्री पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि इस दौरान उपासकों का भव्य जूलूस श्री शांतिनाथ मंदिर विवेकानंद कॉलोनी से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए पार्श्वनाथ धर्मशाला पहुंचेगा, जहां सभी उपासकों का सम्मान सम्पूर्ण जैन समाज द्वारा किया जाएगा। जूलूस में उपासकों के बैठने की व्यवस्था बग्गी और कंटेनर में की गई है। इसमें श्रुत-शाला के विद्यार्थी, महिलाएं और पुरुष जैन ध्वज लेकर साथ चलेंगे।



