Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआगामी दिनों में " हीट" से भी तीव्र वेव का अलर्ट

आगामी दिनों में ” हीट” से भी तीव्र वेव का अलर्ट

अजमेर संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी


Desk News 27 मई ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य के मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में हीट वेव से भी तीव्र हीट वेव की चेतावनी दी है।

जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, नागौर, बाड़मेर समेत जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी में बताया कि बीते 24 घण्टों में फलोदी में प्रदेश का सर्वाधिक 50 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। आने वाले दिनों में ये हीट वेव और तीव्र होने की सम्भावना बताई है। अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा संभागों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिनों में रातें भी उष्ण भरी यानि बहुत गर्म रहने वाली है। रात का तापमान 35 डिग्री तक बढ़ सकता है। अजमेर, कोटा, जयपुर के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव का ” ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 28 से 30 मई तक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d