Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गणेश रोड स्थित एक फार्म हाउस की बाड़ व परिसर में सोमवार दोपहर विद्युत स्पार्किंग से आग लग गई।जिससे फार्म हाउस की बाड़ पर लगे सफेदे के पेड़ जलने लगे।
सूचना पर देवली नगर पालिका की दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंची तथा पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। दमकलकर्मी रामहरि मीणा व नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि यह फार्म हाउस रोहित मंगल का है। जिसमें समीप स्थित विद्युत डीपी से स्पार्किंग की चिंगारी से नीचे की ओर रखें कचरा ने आग पकड़ ली। वही यह आग धीरे-धीरे फार्म हाउस की बाड़ पर लगे सफेदे के पेड़ व कूड़ा करकट में फैल गई। लोगों की सूचना पर नगरपालिका की दमकल पहुंची तथा आग पर काबू पाया। उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी के चलते इन दोनों प्रतिदिन कहीं ना कहीं आग जनित हादसे हो रहे हैं।



