Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में आए दिन दलित व आदिवासी समाज के साथ हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध अंबेडकर विचार मंच देवली ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौपा है।
उपाध्यक्ष सुरेश मीणा ने बताया कि करौली के हिंडौन सिटी क्षेत्र में 10 वर्षीय आदिवासी बालिका क़ो जलाकर उसकी हत्या कर दी। इसी प्रकार झुंझुनू जिले में दलित (वाल्मीकि) समाज के युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी। जिन पर सरकार ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।जिससे संपूर्ण दलित आदिवासी समाज में नाराजगी है। वहीं उक्त घटनाओं की निंदा की है। ज्ञापन में मांग की है कि उक्त घटना के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फाँसी कि सजा दी जाए। उनकी संपत्ति को बुलडोजर से खुद बुर्द किया जाए। वहीं परिवार के सदस्यों को आर्थिक संबल व रोजगार दिया जाए।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महासचिव गोकुलराम मीणा, महासचिव मोहनलाल बैरवा, प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण मीणा, डालचंद वर्मा, वरिष्ठ सदस्य मोतीलाल मीणा, रामनिवास मीणा, दिलखुश टाटावत आदि मौजूद थे।


