घटना में 9 जने घायल
Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने देर रात हुए दो पक्षों के विवाद में तीन जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
थाना अधिकारी अयूब खां ने बताया कि उक्त घटनाक्रम को लेकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आसिफ अली पुत्र रुस्तम खान, शाहरुख पुत्र अहमद अली खान और शहादत अली पुत्र रुस्तम खान अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उल्लेखनीय है कि पीड़ित नंदकिशोर बैरवा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में हत्या का प्रयास, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करना समेत धाराओं में मामला दर्ज किया है।
यह हुए घायल
मारपीट में नंदकिशोर पुत्र हरिराम बैरवा, सोनू पुत्र रूप सिंह, हेमेंद्र पुत्र घनश्याम बैरवा, घनश्याम पुत्र सुखलाल बैरवा, सुशील कुमार, पिंकी पत्नी सुशील, अनु पुत्र हेमंत बेरवा, सोनिया पत्नी हेमंत, कमली पत्नी कन्हैयालाल बैरवा घायल हुए हैं।



