Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में हर माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को जाने वाली बस यात्रा इस बार 2 जून को रवाना होगी।
देवेंद्र दीपक ने बताया कि इस बार अपरा एकादशी 2 जून को है। इस दिन सुबह 11 बजे जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। यात्रा में जाने के श्रद्धालु 7737236402 पर संपर्क कर सकते हैं।
पुरानी कृषि मंडी को गौण या विशिष्ट श्रेणी दिलाए
शहर स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी को गौण मंडी या विशिष्ट मंडी बनाने की मांग को लेकर सोमवार को व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन व महामंत्री राजीव भारद्वाज ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा है। उक्त ज्ञापन में बताया कि देवली शहर की कृषि उपज मंडी व्यापारियों के जीविकोपार्जन का मुख्य जरिया थी।
लेकिन पूर्व सरकार ने इस शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया। इससे देवली शहर का व्यापार प्रभावित हुआ है तथा छोटे व मध्यम श्रेणी के व्यापारी पलायन करने को मजबूर है। ज्ञापन में पुरानी मंडी को विशिष्ट श्रेणी का दर्जा देकर पुनः चालू किए जाने की मांग है।


