Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअतिरिक्त मुख्य अभियंता ने बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया

अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जल संसाधन संभाग जयपुर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार त्यागी ने सोमवार को क्षेत्र के बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार अतिरिक्त मुख्य अभियंता त्यागी ने बांध पर की जा रही मानसून पूर्व तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने रेडियल गेट की आयल ग्रेसिंग तथा अन्य कामों का निरीक्षण किया। वहीं उनकी उपस्थिति में गेट नं 10 व 11 को खोलकर व बंदकर दोनों की प्रणाली देखी। इस दौरान परियोजना के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सागर, अधिशासी अभियंता मनीष बंसल, सहायक अभियंता मनीष चौधरी, कनिष्ठ अभियंता कमलेश भी उपस्थित थे। जिन्होंने अतिरिक्त मुख्य अभियंता को बंद पर निरीक्षण के दौरान जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मानसून पूर्व बीसलपुर बांध में हर वर्ष तैयारी की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d