Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकरंट की चपेट में आकर युवती झुलसी, कोटा रैफर

करंट की चपेट में आकर युवती झुलसी, कोटा रैफर

परिजनों ने बताया कि पोछा लगा रही थी युवती


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के पेच की बावड़ी निवासी एक 19 वर्षीय युवती करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। जिसे परिजन युवती को देवली चिकित्सालय में लेकर आए।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया और परिजन उसे कोटा अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार यह युवती उत्तरा पुत्री दुर्गा सिंह दरोगा निवासी पेच की बावड़ी है। बताया गया कि उक्त युवती का ननिहाल समीप का कुचलवाड़ा कला गांव है। पेच की बावड़ी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 उत्तरा घर के खुले हिस्से में पोछा लगा रही थी। इस दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन टूट कर उस पर गिर गई। जिससे उत्तरा के हाथ, पैर, मुंह व शरीर के कई हिस्से झुलस गए। परिजन उत्तरा को अचेत अवस्था में देवली चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया बाद में स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया।

गया बताया गया कि परिजन उत्तरा को कोटा मेडिकल कॉलेज लेकर गए हैं। इस दौरान राजकीय चिकित्सालय देवली में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। चिकित्सकों के अनुसार उक्त युवती करीब 50 फीसदी झुलस गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d