Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध पत्थर से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

अवैध पत्थर से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान अवैध पत्थर से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। 

जिनके चालकों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी राजकुमार के अनुसार इसे लेकर पुलिस ने जयपुर चूंगी नाका पर नाकाबंदी बंदी शुरू की। इस दौरान दो ट्रैक्टर ट्राली आई। जिन्हें पुलिस ने रोक कर जांच की तो इनमें अवैध पत्थर भरे हुए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर उनके चालक किशनलाल पुत्र मोरपाल गुर्जर व हनुमान पुत्र देवीलाल दोनों निवासी चांदसिंहपुरा थाना दूनी गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई हेडकांस्टेबल गणेश व एएसआई लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d