Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessअव्वल रहे विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया

अव्वल रहे विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय ने जताई खुशी


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सीबीएसई के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शहर के जयपुर रोड स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल देवली के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। 

स्कूल निदेशक मोहित मंगल ने बताया कि कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय में प्रखर गर्ग ने 96 फीसदी अंक के साथ प्रथम, स्थान प्राप्त किया। इसी तरह चिराग छिपा एवं सिद्धार्थ ने 95.8 फीसदी अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा वाणिज्य संकाय में नवांश अगीवाल ने 91.2 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार कक्षा 10 वीं में किरण मीणा ने 95.8 फीसदी अंक के साथ प्रथम, अक्षिता दाधीच ने 94.4 फीसदी अंक के सात द्वितीय, कनिषा जैन ने 91.6 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। संपूर्ण परिणाम में कक्षा 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक 10 तथा 80 फीसदी से अधिक 30 छात्र- छात्राओ ने अंक प्राप्त किए। जबकि कक्षा 10 वीं में 90 फीसदी से अधिक 5 तथा 80 फीसदी से अधिक 19 छात्र- छात्राओ के अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल राजेंद्र कौर ने सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया। इन विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर पारितोषिक व प्रशंसा पत्र सौपकर अभिनंदन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d