Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भीषण गर्मी के दौर में लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही है। लिहाजा सतर्क रहने की जरुरत है। मंगलवार सुबह भी शहर के गणेश रोड प्रदीप नगर में खेत की बाड़ में आग लग गई।
आग लगने की सूचना पर नगर पालिका देवली की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल केंद्र की सूचना के मुताबिक यह आज सुबह 11 बजे गणेश रोड स्थित खेत पर लगी। जहां बिजली के तार पेड़ की टहनियों से सटकर गुजर रहे थे। शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी उछली, जहां बाड़ ने आग पकड़ ली। कुछ देर में आग भभकने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना खेत मालिक तथा दमकल केंद्र को दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार को गणेश रोड पर एक फार्म हाउस के परिसर में आग लगी थी। जबकि इससे पूर्व देवली में स्कूल संचालक मोहित मंगल के कमरे का एसी जल उठा था। यहां समय रहते आग बुझा दी गई, नहीं तो आग पूरे कमरे में फेल सकती थी।



