Sunday, November 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsआग लगने से 15 ट्रॉली ज्वार जलकर राख

आग लगने से 15 ट्रॉली ज्वार जलकर राख


Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थांवला के पास शनिवार को अज्ञात कारणों से ज्वार की पूलियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 15 ट्रॉली ज्वार की स्टॉक कर रखी गई पूलिया जलकर राख हो गई।

 

वही समय पर दमकल पहुंचने से पास में रखी हुई अन्य मात्रा बच गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। दमकलकर्मी बृजराज मीणा, दिनेश गुर्जर और नीरज कुमार चौधरी ने आग बुझाने में सहयोग किया। दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर ग्रामीणों और शहरवासियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खेतों में रखी ज्वार, चारा एवं अन्य कृषि उपज के पास आतिशबाजी नहीं करने, दीपक सुरक्षित स्थान पर जलाने तथा आग की आशंका वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है।

किसी भी प्रकार की आग की घटना होने पर तत्काल दमकल एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है। इसी प्रकार शहर के लोगों को भी अपनी दुकान, प्रतिष्ठानों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here