Friday, July 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबिना हेलमेट पर लगेगा चालान, देवली में जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान

बिना हेलमेट पर लगेगा चालान, देवली में जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान

2 से 16 जुलाई तक विशेष कार्रवाई


Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य सरकार के निर्देशानुसार 2 से 16 जुलाई तक विशेष ‘हेलमेट जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान’ चलाया जा रहा है।

यातायात प्रभारी देवली गिरिराज जाट के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश अनुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या को 50 प्रतिशत तक कम करने के लक्ष्य के साथ यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं उनके पीछे बैठने वाले यात्रियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही तेज गति से वाहन चलाने और राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर अवैध पार्किंग करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ‘बिना हेलमेट नहीं, सफर’ और ‘आईएसआई मार्क हेलमेट ही जीवन रक्षा का साधन’ जैसे संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पुलिस द्वारा प्रतिदिन प्रवर्तन कार्रवाई की सूचना निर्धारित भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में हेलमेट के प्रति जागरूकता विकसित करना और सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना है।

जाट के अनुसार अभियान की शुरुआत के पहले दिन गुरुवार को 5 चालान बिना हेलमेट के किए गए। इसी तरह 10 चालान नो पार्किंग व एक शीट बेल्ट, एक ब्लैक शीशा कार के किए गए। यूं तो गुरुवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। लेकिन शुक्रवार से अभियान तेज व सख्त होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d