Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आगामी 19 नवंबर को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती मनाई जाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता रमेश गोयल ने बताया कि नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पेट्रोल पंप चौराहा में सुबह 11 बजे पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद, और कांग्रेस के सभी संगठन कार्यकर्ता पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।


