Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनर व्हील क्लब की ओर से बुधवार को बोरड़ा स्थित नदी के घाट पर बनास आरती में भाग लिया गया।
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मनाली गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना, साथ ही बनास नदी की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। आरती के दौरान पूरे घाट पर मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्वलन और सामूहिक प्रार्थना से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। क्लब की अध्यक्षा और अन्य सदस्यों ने यहां समाज की सुख-शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की।



