Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रहमतों अजमातों के माह मुबारक रमज़ान में खुदा की आराधना व प्रार्थना का दौर ज़ारी है।
इसी के साथ साथ दावत ए इफ़्तार पार्टियों का आयोजन भी बदस्तूर जारी है। सीआईएसएफ (रिसाला) मस्जिद के पेश इमाम हाफ़िज़ मुकीम रज़ा ने इस्लाम के पांच स्तंभ पर प्रकाश डाला और उनकी जानकारी दी। तौहीद शहादत : आस्था की घोषणा, सलाह: प्रार्थना इबादत, ज़क़ात: दान पुण्य, उपवास : सोम रोज़ा हज तीर्थ यात्रा : पवित्र मक्का मदीना का सफ़र आदि के बारे में मुस्लिम धर्मावलंबियों को बताया और इनकी महत्ता से अवगत कराया। इसी तरह शहर की अल अंसार मस्जिद में भी दावते इफ्तार का आयोजन दानिश गुफरान एजाज गौरी द्वारा किया गया। वहीं नमाज के बाद दुआएं खैर की गई। उक्त जानकारी रिसाला मस्जिद के सदर फिरोज़ खां अब्बासी, हारून अंसारी, रईस ने दी।



