Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनगर पालिका क्षेत्र में जोड़ने का विरोध, ज्ञापन दिया

नगर पालिका क्षेत्र में जोड़ने का विरोध, ज्ञापन दिया


Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बोरडा के निवासियों ने नगरपालिका क्षेत्र देवली में शामिल किए जाने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी है।

ज्ञापन में बताया कि बोरडा वर्तमान में ग्राम पंचायत कासीर का हिस्सा है। यह देवली से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांव में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पंचायत कासीर में कोई परेशानी नहीं है।ग्रामीणों ने एक वैकल्पिक प्रस्ताव भी रखा है। उनका सुझाव है कि यदि पंचायत का पुनर्गठन करना है, तो ग्राम देवपुरा, ठगरिया कॉलोनी और बोरडा को मिलाकर एक नई ग्राम पंचायत देवपुरा बनाई जा सकती है।

इन तीनों गांवों की कुल आबादी 3500 से अधिक है। इन गांवों में भी अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की संख्या अधिक है। ग्रामीणों का मानना है कि नगरपालिका में शामिल होने से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा वे या तो वर्तमान व्यवस्था में रहना चाहते हैं या फिर नई पंचायत के गठन के पक्ष में हैं। इस दौरान शांतिलाल, महावीर प्रसाद, पांचूलाल, बंशीलाल, लेखराज, हंसराज समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d