Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा में माणक चौक स्थित गोपाल धणी मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। फूलडोल के अवसर पर टोडारायसिंह की रसिया एंड पार्टी ने चंग की थाप पर भजनों की प्रस्तुतियां दी।
भक्तों ने ठाकुरजी के साथ फूलों और अबीर-गुलाल से होली खेली। महिला मंडल की सदस्यों ने होली के भजनों पर भगवान के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम में चौथमल सैन, मुकेश वैष्णव, गोविंद कुमावत और ओमप्रकाश ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। महंत बालकदास महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महंत गोपाल दास ने कार्यक्रम का संचालन किया। पुजारी रामपाल वैष्णव ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। ग्रामवासियों ने कलाकारों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का आनंद ग्रामीणों ने सुबह तक लिया।



